New Gmail ID Kaise banaye , How To Create New Gmail account
यदि आपने अब तक अपना Gmail ID अकाउंट नहीं बनाया है, तो प्रक्रिया काफी सरल है। आइए जानते हैं कैसे डेस्कटॉप, एंड्रॉयड और आईओएस पर जीमेल अकाउंट (Gmail account) बना सकते हैं।
आज के डिजिटल दौर में एक ईमेल अकाउंट (Email account) होना बहुत जरूरी है। अगर फ्री ईमेल सर्विस की बात करें, तो इस मामले में जीमेल (Gmail) सबसे आगे है। इसमें आपको एडवांस सर्च फिल्टर के साथ कई बेहतरीन फीचर्स भी मिल जाते हैं। यदि आपने अब तक अपना जीमेल अकाउंट नहीं बनाया है, तो प्रक्रिया काफी सरल है। आइए जानते हैं कैसे डेस्कटॉप, एंड्रॉयड और आईओएस पर जीमेल अकाउंट (Gmail account) बना सकते हैं।
Laptop पर Gmail अकाउंट बनाने का आसान तरीका
अगर आप पीसी के जरिए Gmail अकाउंट बनाना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया सरल है। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगा:
- स्टेप 1ः पहले इंटरनेट ब्राउजर में जीमेल वेबसाइट (https://www.google.com/gmail/about/) को ओपन करें।
- स्टेप 2 यहां पर ऊपर दायीं तरफ कोने में क्रिएट अकाउंट (create an account) पर क्लिक करें।

- स्टेप 3: अब एक नया पेज ओपन होगा, जहां आपको अपना पहला और अंतिम नाम दर्ज करना होगा।
- स्टेप 4: इसके बाद बेसिक इंफॉर्मेशन जैसे कि डेट ऑफ बर्थ, जेंडर की डिटेल दर्ज करनी होगी।

- स्टेप 5: फिर यूजर नेम दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। फिर नेक्स्ट पर क्लिक करें।
- स्टेप 6: इसके बाद आपको अगले पेज पर पासवर्ड क्रिएट करने के लिए कहा जाएगा। यहां यूनिक पासवर्ड दर्ज करने के बाद उसे कंफर्म करें।
- स्टेप 7: इस प्रक्रिया के बाद रिकवरी ईमेल दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। अगर आपके पास कोई और ईमेल आईडी है, तो यहां दर्ज कर सकते हैं, अन्यथा स्किप बटन पर टैप कर आगे बढ़ सकते हैं।

- स्टेप 8: इसके बाद फोन नंबर को जोड़ने का विकल्प आएगा। आप चाहें, तो फोन नंबर दर्ज कर सकते हैं या फिर स्किप कर आगे बढ़ सकते हैं।
- स्टेप 9: इस प्रोसेस के बाद आपका जीमेल अकाउंट तैयार हो जाएगा। यहां पर अकाउंट इंफॉर्मेशन को रिव्यू भी कर सकते हैं।
- स्टेप 10: अब आपको गूगल की प्राइवेसी ऐंड टर्म्स को एक्सेप्ट करना होगा। इसके बाद ‘आई एग्री‘ पर क्लिक करें। अब आप अपने जीमेल अकाउंट का उपयोग कर सकते हैं।
Android और iPhone पर कैसे बनाएं Gmail ID
आजकल ज्यादातर लोग मोबाइल फोन पर ही अपना ईमेल चेक करते हैं। Gmail ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। यदि आपने अपने मोबाइल पर जीमेल ऐप को डाउनलोड कर दिया है, तो नया जीमेल अकाउंट बनाने के लिए इन स्टेप को फॉलो करें :
- स्टेप 1: अपने डिवाइस पर जीमेल ऐप (Gmail app) को ओपन कर लें।
- स्टेप 2: इसके बाद यहां पर ‘क्रिएट अकाउंट‘ वाले विकल्प पर टैप करें। यदि आप अपने जीमेल खाते में साइन इन हैं और नया अकाउंट क्रिएट करना चाहते हैं, तो ऊपर दायीं तरफ कोने में प्रोफाइल आइकन पर टैप करें और Add another account वाले विकल्प को सलेक्ट कर लें।
- स्टेप 3: अब आपको ‘अकाउंट टाइप‘ चुनने के लिए कहा जाएगा, यहां पर Google का चयन करें।
- स्टेप 4: इसके बाद गूगल साइन-इन स्क्रीन पर नीचे की तरफ ‘क्रिएट अकाउंट‘ का विकल्प दिखाई देगा, उसे सलेक्ट कर लें।
स्टेप 5: फिर पॉप-अप मेनू में ‘For myself’ को चुनें
- स्टेप 6: अपना पहला नाम दर्ज करें। वैकल्पिक रूप से आप अपना अंतिम नाम भी दर्ज कर सकते हैं।
- स्टेप 7: इसके बाद फिर आपको अपना डेट ऑफ बर्थ, दिन और वर्ष दर्ज करन होगा। फिर जेंडर चुनें। नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें।
- स्टेप 8: यहां पर सजेस्टेड जीमेल एड्रेस को चुन सकते हैं या फिर अपना भी ईमेल एड्रेस क्रिएट कर सकते हैं। फिर नेक्स्ट पर क्लिक करें।
- स्टेप 9: अब वह पासवर्ड दर्ज करें, जिसे आप यूज करना चाहते हैं। फिर नेक्स्ट पर टैप करें।
- स्टेप 10: यहां पर अपना फोन नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। आप चाहें, तो इसे दर्ज कर सकते हैं या फिर स्किप भी कर सकते हैं।
- स्टेप 11: आपको गूगल की प्राइवेसी ऐंड टर्म्स को एक्सेप्ट करने के लिए ‘आई एग्री‘ पर क्लिक करना होगा। इस तरह आप एक नया जीमेल अकाउंट बना पाएंगे।

